आजमगढ़ के युवा कवि कृष्ण कान्त मिश्र को मिला अंकुर साहित्य भावांजलि शिरोमणि सम्मान

नोएडा। वर्तमान अंकुर के तत्वावधान में रविवार को नोएडा में आयोजित पुस्तक विमोचन एवं भव्य कवि सम्मेलन में आजमगढ़ (नरईपुर), उत्तर प्रदेश निवासी युवा कवि डॉ. कृष्ण कान्त मिश्र को उनकी उत्कृष्ट काव्य प्रस्तुति के लिए अंकुर साहित्य भावांजलि शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किया गया।
डॉ. मिश्र ने मंच से तुम हो डोलो की जैसी और बाबुल तेरे आँगन को छोड़ूँ कैसे जैसी भावपूर्ण रचनाओं का पाठ कर श्रोताओं से खूब तालियाँ और वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम का आयोजन नोएडा स्थित प्रकाश हॉस्पिटल के सभागार में किया गया, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए कवि-कवयित्रियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रकाश हॉस्पिटल के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. वी. एस. चौहान तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा विधि विभाग पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संयोजक श्री राजीव त्यागी रहे। सम्मेलन में लगभग दो दर्जन कवियों को विभिन्न साहित्यिक सम्मानों से नवाजा गया। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन रोहित मिश्र, राजदीप सिंह और यादवेंद्र आर्य ने किया। आयोजन की मुख्य जिम्मेदारी दैनिक अख़बार वर्तमान अंकुर के संपादक श्री निर्मेश त्यागी एवं साहित्य संपादक सुश्री सुनीता सोनू ने निभाई।।साहित्य, संवेदना और सृजनात्मक अभिव्यक्ति से सजे इस कवि सम्मेलन ने उपस्थित श्रोताओं को साहित्यिक आनंद से सराबोर कर दिया।




