Uncategorized

22वें श्री श्याम फाल्गुनोत्सव के तहत श्रीमद् भागवत कथा का समापन

लोकेश झा। नजर इंडिया 24

समालखा। 22वें श्री श्याम फाल्गुनोत्सव के अंतर्गत आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का सातवें दिन भव्य समापन हुआ। कथा के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा पंडाल भक्तिमय माहौल से सराबोर नजर आया।
प्रसिद्ध कथावाचक देवी चित्रलेखा ने अपने ओजस्वी व मधुर प्रवचनों से श्रद्धालुओं को भक्ति, सदाचार और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कथा समापन अवसर पर उन्होंने समालखा वासियों के प्रेम, सहयोग और श्रद्धा के लिए विशेष रूप से अभिनंदन किया तथा कहा कि समालखा की पावन धरती पर कथा सुनाना उनके लिए सौभाग्य की बात है।
कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का सुंदर वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। भजन-कीर्तन के साथ श्रद्धालुओं ने झूमकर प्रभु का गुणगान किया।
समापन अवसर पर आयोजकों द्वारा कथावाचक का सम्मान किया गया और श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
फाल्गुनोत्सव के इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण का संचार कर दिया।
न्यूज़ रिपोर्टर: लोकेश झा| समालखा/हरियाणा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!