चोमू थाना इंचार्ज प्रदीप शर्मा के डिप्टी बनने पर विप्र सेना ने किया स्वागत
विप्र सेना जयपुर अध्यक्ष अजीत कुमार शर्मा के नेतृत्व में थाने पहुंचकर दी शुभकामनाएं

चोमू। विप्र सेना जयपुर की ओर से चोमू थाना इंचार्ज प्रदीप शर्मा को डिप्टी पद पर पदोन्नत किए जाने के उपलक्ष्य में चोमू थाने में जाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर विप्र सेना जयपुर के अध्यक्ष अजीत कुमार शर्मा एवं उनकी कार्यकारिणी टीम उपस्थित रही।
विप्र सेना के पदाधिकारियों ने प्रदीप शर्मा को साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अध्यक्ष अजीत कुमार शर्मा ने कहा कि प्रदीप शर्मा अपने कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आमजन से मधुर व्यवहार और निष्पक्ष कार्यप्रणाली के लिए जाने जाते हैं। उनकी पदोन्नति से क्षेत्र में प्रशासनिक मजबूती और जनविश्वास और अधिक बढ़ेगा। इस अवसर पर रविकांत गौड, मनीष चोमवाल, महाराज बालकिशन शर्मा, हरिओम शर्मा, बाबूलाल शर्मा, मिथिलेश शर्मा, राहुल शर्मा, नवीन शर्मा, सुशील भारद्वाज एवं अजय शर्मा सहित विप्र सेना के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने प्रदीप शर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए समाज और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय की अपेक्षा व्यक्त की।




