डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने मां शेरावाली को सबसे पहले दिया बेटे की शादी का निमंत्रण, चांदी की चप्पल की भेंट

समालखा (पानीपत): लोकेश झा
हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने मंगलवार को रघुनाथ मंदिर मॉडल टाउन समालखा में पहुंचकर मां शेरावाली के चरणों में अपने पुत्र ऋषि मिड्ढा के विवाह का पहला निमंत्रण पत्र अर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने मां शेरावाली को चांदी की चप्पल सप्रेम भेंट की।जानकारी देते हुए रघुनाथ मंदिर उत्सव कमेटी के अध्यक्ष कुलभूषण अरोड़ा ने बताया कि इस मंदिर में स्थापित मां शेरावाली की विशाल मूर्ति डॉ. मिड्ढा के पिता द्वारा स्थापित करवाई गई थी। डॉ. मिड्ढा का परिवार आरंभ से ही इस मंदिर से गहरा लगाव रखता आया है और समय-समय पर यहां पूजा-अर्चना करता रहता है।
पुजारी पंडित बाबू राम शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर मां शेरावाली के चरणों में विवाह का निमंत्रण पत्र रखा। डॉ. मिड्ढा ने मां को सुंदर वस्त्र भी भेंट किए और कहा कि “शादी के दिन मां शेरावाली को यह वस्त्र अवश्य पहनाए जाएं। इस दौरान उन्होंने मां शेरावाली को चांदी की चप्पल भी सप्रेम भेंट की, जिसे मंदिर समिति ने श्रद्धा और आस्था का प्रतीक बताया। रघुनाथ मंदिर सभा के अध्यक्ष प्रदुमन गुल्याणी, उत्सव कमेटी के अध्यक्ष कुलभूषण अरोड़ा, और बजरंग सेवा मंडल के अध्यक्ष विनोद मल्होत्रा ने मिलकर वह चांदी की चप्पल दिखाते हुए बताया कि यह भेंट डॉ. मिड्ढा द्वारा गहरी श्रद्धा और भक्ति के भाव से अर्पित की गई है। पूजा-अर्चना के उपरांत डॉ. मिड्ढा ने श्री सनातन धर्म रघुनाथ मंदिर सभा के सभी सदस्यों को विवाह का निमंत्रण दिया। मंदिर समिति ने उन्हें सम्मानित किया और इस पहल को समाज में भक्ति और परंपरा को सशक्त करने वाला कदम बताया।इस अवसर पर उपस्थित रहे:
प्रदुमन गुल्याणी, इंद्र लाल कुमार, अविनाश शर्मा, पवन गर्ग, मन्नू छाबड़ा, संजीव शर्मा, विनोद मल्होत्रा, बलवंत राय मल्होत्रा एवं कुलभूषण अरोड़ा।




