फतेहाबाद महिला मंडल की मासिक बैठक सम्पन्न, सामाजिक सरोकारों पर हुआ मंथन महिला मंडल की बैठक में खेल, सेवा और संस्कार का अनूठा संगम

अरुण शर्मा। नजर इंडिया 24, जिला ब्यूरो चीफ
फतेहाबाद, मार्च 2026। फतेहाबाद महिला मंडल की मार्च माह की मासिक बैठक रजनी संजय के निवास पर केंद्रीय संयोजिका रेनू संजय अनवारिया के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ ईश वंदना एवं संकल्प गान के साथ हुआ, जिससे वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बन गया।
बैठक के दौरान मनोरंजनात्मक गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान भारती जी, द्वितीय स्थान रेनू तथा तृतीय स्थान पूनम दोनेरिया ने प्राप्त किया। खेल प्रतियोगिता में राखी विजेता रहीं, जबकि लेखन प्रतियोगिता में रिंकी जी एवं रेनू ने बाजी मारी। समयबद्धता का पुरस्कार मीना को प्रदान किया गया। सभी विजेता बहनों को सम्मानित किया गया।लघु बचत योजना के अंतर्गत राशि रजनी को प्रदान की गई तथा आगामी बैठक प्रीति के निवास पर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी बहनों ने स्वल्पाहार एवं भोजन का आनंद लिया।
बैठक में सामाजिक संदेश भी दिया गया उतना ही लें थाली में, व्यर्थ न जाए नाली में के माध्यम से अन्न की बर्बादी रोकने की अपील की गई और बच्चों में भी इस आदत को विकसित करने पर जोर दिया गया।
इसके अतिरिक्त रंग पंचमी के अवसर पर मीना रमाकांत के निवास पर होली उत्सव धूमधाम से मनाया गया, जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष बबीता शल्या, मंडल प्रमुख ममता जी एवं रक्तदान संयोजिका शिवानी सहित अनेक महिलाओं की सहभागिता रही। मंडल प्रमुख ममता राकेश द्वारा भी होली उत्सव का आयोजन कर बहनों का सम्मान किया गया। हिंदू नववर्ष के अवसर पर महिला मंडल द्वारा सभी को शुभकामनाएं दी गईं। वहीं मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सीता ओझा सुंदरकांड समूह की बहन योगेश के बेटे के दुर्घटनाग्रस्त होने पर महिला मंडल की ओर से ₹1100 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री परिषद की प्रथम बैठक वृंदावन में केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. मधुरिमा दिनेश के नेतृत्व में सफलतापूर्वक आयोजित होने की जानकारी भी साझा की गई। इस अवसर पर रेनू गुप्ता, भारती गुप्ता, मीना गुप्ता, रजनी गुप्ता, अर्चना गुप्ता, ममता गुप्ता, रिंकी गुप्ता, राखी गुप्ता, प्रीति गुप्ता, सीमा गुप्ता, पूनम दोनेरिया, अनीता गुप्ता, पूनम गुप्ता सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।



