Uncategorized

उपभोक्ता कल्याण समिति में नई नियुक्तियां, सूर्यप्रकाश सरगरा बने युवा प्रदेश उपाध्यक्ष, नवरतन बुरड़ को युवा प्रदेश महासचिव

 

भीलवाड़ा।उपभोक्ता कल्याण समिति राजस्थान में संगठनात्मक विस्तार के तहत महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। प्रदेशाध्यक्ष अशोक जैन के निर्देशानुसार प्रदेश महामंत्री जितेंद्र कुमार मारू ने एडवोकेट सूर्यप्रकाश सरगरा को युवा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एडवोकेट नवरतन बुरड़ को युवा प्रदेश महासचिव पद पर नियुक्त किया है।
इन नियुक्तियों से संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। नव नियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा, जागरूकता बढ़ाने और संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
प्रदेश महामंत्री जितेंद्र कुमार मारू ने दोनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में युवा प्रकोष्ठ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!