Uncategorized

विश्व सनातन संघ की ऑनलाइन बैठक में बड़ा निर्णय, लक्ष्मण दास जी महाराज बने राष्ट्रीय संरक्षक

राष्ट्रीय कोर कमेटी की सहमति से अहमदाबाद से हुई महत्वपूर्ण घोषणा

 

जयपुर। विश्व सनातन संघ के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष राजेश गिरी के अनुरोध पर संगठन की एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। फोन के माध्यम से हुई इस बैठक में राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्यों ने विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रभान शर्मा ने की। इस दौरान राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष संगीता शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात शर्मा, हनुमान स्वामी, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. राकेश वशिष्ठ, राष्ट्रीय सलाहकार जेपी शर्मा, मुख्य सचिव शंभू दयाल शर्मा, कोषाध्यक्ष भीम कुमार कुशवाहा, गुजरात प्रदेश अध्यक्ष राजेश गिरीश शर्मा, गुजरात महिला अध्यक्ष सरिता यादव, महाराष्ट्र प्रभारी मयुर मिश्रा तथा उत्तराखंड प्रभारी वेणीराम उनियाल सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में सर्वसम्मति से अहमदाबाद के सरसपुर स्थित नानी वासनशेरी के रणछोड़ जी मंदिर के श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री लक्ष्मण दास जी महाराज को विश्व सनातन संघ का राष्ट्रीय संरक्षक नियुक्त करने का निर्णय लिया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रभान शर्मा ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए महाराज श्री को शुभकामनाएं दीं। वहीं राष्ट्रीय महासचिव डॉ. राकेश वशिष्ठ और राष्ट्रीय सलाहकार जेपी शर्मा सहित समस्त टीम ने भी महाराज श्री को बधाई दी। बैठक में सभी पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि संत-महात्माओं को संगठन से जोड़ने के इस प्रयास से विश्व सनातन संघ और अधिक सशक्त होगा तथा सनातन संस्कृति को मजबूती मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!