Welcome to Nazar India 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Nazar India 24
Uncategorized

कलम प्रिया लेखिका साहित्य संस्थान द्वारा पौधारोपण एवं काव्य गोष्ठी का सफल समापन।

 

सुनितात्रिपाठी’अजय। नज इंडिया 24

जयपुर। पर्यावरण संरक्षण एवं साहित्यिक चेतना को समर्पित कलम प्रिया लेखिका साहित्य संस्थान द्वारा दिनांक 13 जुलाई को महाराजा विनायक सीनियर सेकेंडरी विद्यालय, आगरा रोड, जयपुर में पौधारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।जिसमें लगभग एक सौ वृक्ष लगाये गये। कार्यक्रम में संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती शशि सक्सेना के नेतृत्व में संस्थान की सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंतर्गत नीम, पीपल, गुलमोहर, सहजन (संजना), जामुन, आम सहित अनेक देशी एवं पर्यावरण हितैषी वृक्षों के पौधे रोपे गए। विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी पूरे उत्साह के साथ पौधारोपण में भाग लिया तथा पौधों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया।

पौधारोपण के उपरांत संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती शशि सक्सेना एवं सदस्याओं ने विद्यार्थियों के साथ संवाद स्थापित किया। बच्चों को प्रेरक स्लोगनों के माध्यम से वृक्षों के संरक्षण का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों ने भी अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से वृक्षों के महत्व, पर्यावरण संरक्षण तथा जीवन में ऑक्सीजन की अनिवार्यता पर सारगर्भित विचार व्यक्त किए। इसके पश्चात संस्थान की सदस्याओं का विनायक कॉलेज में स्वागत किया गया। कॉलेज की प्राचार्या श्रीमती नीलम शर्मा ने सभी अतिथियों का मोगरे की मालाओं से आत्मीय अभिनंदन किया। स्वागत उपरांत अल्पाहार की व्यवस्था की गई, जिसके बाद एक गरिमामयी काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ।

काव्य गोष्ठी का संचालन कॉलेज के व्याख्याता श्री विजय कुमार जांगिड़ जी ने प्रभावशाली ढंग से किया। विभिन्न विषयों पर काव्यपाठ हुआ, किंतु अधिकांश रचनाएँ वृक्षारोपण, प्रकृति संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता पर केंद्रित रहीं। साहित्य और प्रकृति का यह सुंदर समन्वय उपस्थित सभी जनों को अत्यंत प्रेरणादायक लगा। इस अवसर पर संस्थान की सदस्याओं में श्रीमती सुषमा शर्मा, रेशमा खान, अंजना चड्ढा, डॉ. अंजु सक्सेना, उषा शर्मा, पवनेश्वरी वर्मा, डॉ. कंचना सक्सेना, रितिका मदान, आशा परनामी, शशि तनेजा, कमलेश चौधरी, अर्चना सिंह अना, अनुराधा माथुर, सरस्वती , मंजू कपूर, मीनू अग्निहोत्री, कृष्णा जी, बबलेश सहगल, इन्दू मेहंदीरत्ता, सुमन पहाड़िया, शिवानी शर्मा सहित अनेक सदस्याएँ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान संस्थान की सदस्या रितिका मदान ने सभी गतिविधियों का अपने मोबाइल के माध्यम से कुशलतापूर्वक वीडियो एवं छायांकन (रिकॉर्डिंग) किया,

कार्यक्रम में जलपान एवं भोजन की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई। कार्यक्रम की सफलता में संस्थान के सहयोगी हिमांशु कर्नाटक, किशन शर्मा एवं अशोक शर्मा का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम के समापन पर संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती शशि सक्सेना द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों को सहभागिता के लिए ई प्रमाण-पत्र (वृक्ष मित्र)प्रदान करते हुए सभी सखियों का उत्साहवर्धन किया।
पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता एवं साहित्यिक अभिव्यक्ति का यह आयोजन सभी प्रतिभागियों के लिए प्रेरणादायी एवं स्मरणीय रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!