हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पाराशर ब्राह्मण समाज ने किया पौधारोपण

श्री रामपुरी उद्यान में पौधे लगाए, वरिष्ठ नागरिकों के लिए कुर्सियां लगाने का लिया संकल्प
जयपुर, 9 अगस्त। हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पाराशर ब्राह्मण समाज, झोटवाड़ा क्षेत्र जयपुर की ओर से रविवार को झोटवाड़ा क्षेत्र के श्री रामपुरी पार्क में पौधारोपण किया गया।
पारासर समाज के अध्यक्ष वीरेन्द्र व्यास मंढा-सुरेरा के सानिध्य में आयोजित अभियान में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। समाज के सदस्यों एवं स्थानीय कॉलोनीवासियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान श्यामसुंदर पाराशर, प्रेमधवन पाराशर, पवन पाराशर, संजय कुमार पाराशर, गोविंद पाराशर, प्रतीक पाराशर, राजेन्द्र कुमार पाराशर सहित समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे। समिति अध्यक्ष रणवीर सिंह तंवर, सेवानिवृत्त सूबेदार एजाज खान, भारतीय सेना के सत्तार खान, जांगिड़ साहब, जितेन्द्र पाराशर, साबिर खान सहित स्थानीय नागरिकों ने भी अभियान में भाग लिया। इस अवसर पर पाराशर ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष वीरेन्द्र व्यास ने अपने स्वर्गीय पिता की स्मृति में श्रीरामपुरी उद्यान में आने वाले वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए दो सीमेंट की कुर्सियां लगवाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ लगाए गए पौधों की देखभाल और संरक्षण भी समाज की जिम्मेदारी है।




