Uncategorized

गोविंद देवजी मंदिर में निशुल्क पंच कुुंडीय गायत्री महायज्ञ , -ज्ञान प्रसाद के रूप में भेंट किया जाएगा श्रेष्ठ साहित्य

 

जयपुर। आराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर में रविवार सुबह नौ से ग्यारह बजे तक निशुल्क पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में आयोजित किया जाएगा। गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी के विद्वानों की टोली वैदिक विधि से यज्ञ संपन्न कराएंगी। ज्यादा से ज्यादा लोग यज्ञ में आहुतियां अर्पित कर सकें इसलिए यज्ञ पूरी तरह निशुल्क रखा गया है। किसी प्रकार के पंजीयन और टोकन की व्यवस्था नहीं की गई। यज्ञ के निर्धारित समय तक पहुचंने वाले सभी श्रद्धालुओं को यज्ञ में आहुतियां करने का अवसर प्राप्त होगा। शनिवार को यज्ञ की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। वेदमाता गायत्री, गोविंद देवजी और गुरु सत्ता के सोडशोपचार पूजन के बाद अग्नि प्रज्जवलित की जाएगी। इसके बाद गायत्री एवं महामृत्युंज महामंत्र से यज्ञ भगवान को आहुतियां प्रदान की जाएंगी। विष्णु गायत्री, कृष्ण गायत्री और राधा गायत्री मंत्र से विशेष आहुतियां प्रदान की जाएंगी। एक बुराई छोडऩे और एक अच्छाई ग्रहण करने के संकल्प के साथ पूर्णाहुति करवाई जाएगी। श्रद्धालुओं को यज्ञ के ज्ञान प्रसाद के रूप में श्रेष्ठ साहित्य भेंट किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!