Welcome to Nazar India 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Nazar India 24
Uncategorized

जौनपुर में श्रीराम कथा का शंखनाद, ज्ञानप्रकाश सिंह ने सपत्नीक किया भूमिपूजन

 

जौनपुर। जमदग्नि ऋषि की पावन स्थली, सिराजे हिंद जौनपुर एक बार फिर श्रीराम कथा के लिए पूरी तरह से तैयार दिखाई दे रहा है। पूरा शहर बैनर्स और पोस्टर्स से भरा दिखाई दे रहा है। श्रीराम कथा के मुख्य आयोजक तथा जौनपुर के सांस्कृतिक और धार्मिक उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह ने आज अपने धर्मपत्नी श्रीमती रीना सिंह के साथ बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान पर वैदिक मंत्रोच्चार तथा हवन आरती के बीच भूमिपूजन किया। 20 अक्टूबर को कलश यात्रा के साथ श्री राम कथा का आरंभ होगा । 21 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक प्रख्यात कथा वाचक शांतनु महाराज की अमृतमयी वाणी में राम भक्तों को श्री रामकथा का रसास्वादन मिलेगा। कथा का समय शाम 3:00 बजे से 6:00 बजे तक रखा गया है। ज्ञानप्रकाश सिंह इसके पूर्व दो बार यही भव्य श्री राम कथा का आयोजन कर चुके हैं। आज भूमि पूजन के अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में मुरली पाल (प्रांत कार्यवाह, काशी प्रांत), ज्ञानप्रकाश सिंह के बड़े भाई भुवनेश्वर सिंह, भाजपा नेता अरविंद सिंह, पूर्व सभासद विनय सिंह, अरविंद सिंह (माउंट लीटरा), प्रदीप सिंह “रिंकू”, मिंटू पाठक, संजय सिंह, डॉ. दिनेश तिवारी, ब्रह्मेश शुक्ल, पप्पू माली (राष्ट्रीय महासचिव, अपना दल “एस”), वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, डॉ अतुल दुबे, प्रदीप त्रिपाठी, डॉ. मधुकर तिवारी, रमेश सिंह “रामा”, बबलू दूबे, मयंक नारायण, जेपी श्रीवास्तव, उर्वशी सिंह, मीना यादव, रूचि सिंह, प्रियंका श्रीवास्तव, रेखा तिवारी, प्रीति गुप्ता, डॉ. अंजना श्रीवास्तव, डॉ. अंजना सिंह, बिट्टू किन्नर, मिलन श्रीवास्तव, विमला श्रीवास्तव, मीरा अग्रहरी, किरण सिंह, नेहा सिंह, पूनम पटेल सहित विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता एवं रामभक्तों का समावेश रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!