Uncategorized

सुनीता त्रिपाठी ‘अजय’ को मिला मुंशी प्रेमचंद ग्लोबल समर्पण समाज गौरव अवॉर्ड 2026।

 

सुनितात्रिपाठी’अजय नज़र इंडिया न्यूज संवाद

जयपुर, 22 नवंबर। मानवता एवं परोपकार के लिए समर्पित समर्पण संस्था की ओर से 11वें वैश्विक स्तरीय ‘ग्लोबल समर्पण समाज गौरव 2026’ अवॉर्ड समारोह का आयोजन त्रिवेणी नगर स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के न्यू ऑडिटोरियम में किया गया। समारोह में देश-विदेश से चयनित 40 विभूतियों को 15 विभिन्न श्रेणियों में ‘ग्लोबल समर्पण समाज गौरव 2026’ तथा 16 युवा प्रतिभाओं को ‘समर्पण युवा जागृति 2026’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
समर्पण संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आर्किटेक्ट डॉ. दौलत राम माल्या ने अतिथियों एवं सम्मानित प्रतिभाओं का स्वागत-अभिनंदन करते हुए संस्था की विचारधारा तथा मानवता और परोपकार के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
इस अवसर पर साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए साहित्यकार, कवयित्री एवं पत्रकार सुनीता त्रिपाठी ‘अजय’ को प्रतिष्ठित ‘मुंशी प्रेमचंद ग्लोबल समर्पण समाज गौरव अवॉर्ड 2026’ प्रदान किया गया।

सुनीता त्रिपाठी ‘अजय’ की साहित्यिक यात्रा में संपर्क संस्थान की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। संपर्क संस्थान के माध्यम से उनकी कई पुस्तकों का प्रकाशन एवं विमोचन हुआ, जिससे उनके साहित्यिक सफर को नई दिशा और पहचान मिली। उनकी रचनाओं में मानवीय संवेदनाओं, सामाजिक सरोकारों, भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों की अभिव्यक्ति प्रमुखता से देखने को मिलती है।
समारोह के मुख्य अतिथि जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के चेयरमैन देवेन्द्र मोहन माथुर ने कहा, “समाज को देने वाला ही देवता है।” कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व राज्यसभा सांसद राम कुमार वर्मा ने की। समारोह में अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं समर्पण प्रार्थना के साथ हुआ। इस अवसर पर राजस्थानी लोकनृत्य और बांसुरी वादन की प्रस्तुतियां भी हुईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!