Uncategorized

देव उत्थानी एकादशी। – उर्मिला पाण्डेय उर्मि मैनपुरी उत्तर प्रदेश।

 

देव उत्थानी एकादशी के क्षीरसागर में सो रहे बिष्णु भगवान को जगाया जाता है जो चार महीनों से योग निद्रा में सो रहे थे।आज के दिन उनको जगाया जाता है तुलसी सालिगराम का विवाह किया जाता है केले के पत्तों और गन्ने से मंडप बनाकर उसमें तुलसी सालिगराम को बैठाकर उनका विवाह किया जाता है।तरह तरह की मिठाइयां पकवान बनाए जाते हैं।यह एकादशी बड़ी एकादशी मानी जाती है इस दिन सिंघाड़े सकरकंद मूली बेंगन गन्ना आदि से भोग लगाया जाता है।शिव पुराण में शंखचूड़ राक्षस की कथा आती है शंखचूड़ की पत्नी वृंदा थीं जो लक्ष्मी का अंश थीं वृह्मा के शाप के कारण उन्हें पृथ्वी पर जन्म लेना पड़ा उनका नाम वृंदा वृंदावनी हुआ उनका विवाह शंखचूड़ राक्षस से हुआ जो बहुत पराक्रमी था उसने स्वर्ग पर भी शासन कर लिया था। देवताओं ने मिलकर भगवान शंकर से विनती की भगवान शंकर से शंखचूड़ का युद्ध हुआ लेकिन शंकर ने भी उसे नहीं मार पाया क्योंकि उसकी पत्नी वृंदा बहुत पतिव्रता थी। पतिव्रता की शक्ति के वल पर उसे कोई मार नहीं पाया उसके पतिवृत को भंग करने के लिए भगवान विष्णु शंखचूड़ का भेष धारण करके वृंदा के पास गये उधर शंखचूड़ शिवजी से युद्ध कर रहा था नारायण ने उसके पातिव्रत को भंग किया वृंदा को समझ में नहीं आया कि यह कौन है।उधर वह शंखचूड़ युद्ध में मारा गया सैनिकों ने आकर सूचना दी कि शंखचूड़ मारे गये यह सुनकर वृंदा बहुत दुखी हुई और भगवान से पूछा आप कौन हो भगवान ने अपना असली रूप दिखाया उन्हें देखकर वृंदा ने उन्हें शाप दे दिया कि तुमने पत्थर हृदय बनकर हमको छला है तुम पत्थर हो जाओ, भगवान ने कहा कि मैं पत्थर का बन जाऊंगा और तुम गण्डगी नदी बनोगी उसी में मैं रहा करूंगा तुम तो लक्ष्मी का अंश हो मैं तुम्हारा पति हूं बिना बजह ही तुमने मुझे शाप दिया। वृंदा सती हो गई उसके बालों से तुलसी का पौधा और भस्म से और बीस प्रकार के तुलसी के पौधे उत्पन्न हुए। भगवान शालिग्राम और तुलसी का मिलन देव उत्थानी एकादशी को ही हुआ इसी कारण इस दिन तुलसी शालिग्राम का विवाह किया जाता है एकादशी से लेकर पूर्णिमा तक कभी भी तुलसी सालिगराम का विवाह किया जाता है। वृंदा और भगवान ने कहा कि जो भी भक्त इन दिनों में तुलसी सालिगराम का विवाह करेंगे उनको सौ यज्ञों का फल मिलेगा।उनकी मनोकामना पूरी होगी।धन धान्य से भण्डार भरे रहेंगे। इसी कारण तुलसी सालिग्राम का विवाह किया जाता है। बोलिए तुलसी शालिग्राम की जय हो। उर्मिला पाण्डेय उर्मि मैनपुरी उत्तर प्रदेश।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!