Uncategorized
समाज सेविका आशा कंवर जोधा ने असहाय महिलाओं के साथ मनाया पोते का जन्मदिन

जोधपुर। समाज सेवा के प्रति अपनी संवेदनशीलता दिखाते हुए समाज सेविका आशा कंवर जोधा ने अपने पोते दिग्विजय सिंह का जन्मदिन मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह (असहाय व निराश्रित मंदबुद्धि महिलाओं का आश्रय स्थल) में मनाया। इस विशेष अवसर पर उन्होंने वहां रह रही महिलाओं के साथ केक काटा और सभी को दिन का भोजन करवाया।
आशा कंवर जोधा के साथ उनकी बहू अंशु कंवर, पोता दिग्विजय सिंह और प्रेम सुथार भी उपस्थित रहे। इस नेक कार्य से पुनर्वास गृह की महिलाओं के चेहरे पर खुशी झलक उठी। आशा कंवर जोधा ने कहा कि खुशियाँ बांटने से ही जीवन सार्थक बनता है, और समाज के कमजोर वर्गों के साथ ऐसे अवसर मनाने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है।
स्थानीय समाजसेवियों ने इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और दूसरों को भी प्रेरित करते हैं।