विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर आसरा फाउंडेशन में जागरूकता चर्चा का आयोजन

जयपुर, 15 मार्च 2025। विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के अवसर पर आसरा फाउंडेशन, जयपुर के कार्यालय में उपभोक्ता अधिकारों पर एक जागरूकता चर्चा आयोजित की गई। इस चर्चा में उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों और कानूनी सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई।
एडवोकेट विवेक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यदि कोई उपभोक्ता ठगी का शिकार होता है या उसे निम्न गुणवत्ता का उत्पाद मिलता है, तो वह उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज कर न्याय प्राप्त कर सकता है।
संस्था की वॉलंटियर अंजलि सैनी और पूनम सैनी ने उपभोक्ता अधिकारों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए सुरक्षा, जानकारी, चयन, सुनवाई, निवारण और शिक्षा के अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने उपभोक्ताओं को सतर्क रहने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की अपील की।
इस कार्यक्रम में मंगला शर्मा, विवेक शर्मा, रोहिणी, राजेश, ममता सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे। उपस्थित सभी लोगों ने उपभोक्ता अधिकारों के प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर जोर दिया और इस तरह की चर्चाओं को समाज में नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की।