ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में संगठन को मजबूत करने का संकल्प
निष्क्रिय पदाधिकारियों पर होगी कार्रवाई, नए कार्यकर्ताओं को मिलेगा मौका

पुष्पा भाटी / नज़र इंडिया 24
रायसिंहनगर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज रायसिंहनगर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की विस्तारित बैठक हनुमान मंदिर धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष राकेश ठोलिया ने की, जबकि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अंकुर मगलानी और विधानसभा समन्वयक रामवीर रायका विशेष रूप से मौजूद रहे।
बैठक की शुरुआत में दोनों पदाधिकारियों का सम्मान साफा व माला पहनाकर किया गया। जिला अध्यक्ष अंकुर मगलानी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाकर नए और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आवाज को प्राथमिकता दी जाएगी और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती दी जाएगी।
विधानसभा समन्वयक रामवीर रायका ने कहा कि ब्लॉक बैठक के बाद मंडल स्तर पर बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिसके बाद मंडल कार्यकारिणी का गठन कर प्रदेश मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पदाधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पूर्व विधायक सोना देवी बावरी ने पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया और कार्यकर्ताओं से पूरे समर्पण के साथ काम करने की अपील की। ब्लॉक अध्यक्ष राकेश ठोलिया ने कहा कि ग्राम, मंडल और ब्लॉक स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों की हाजिरी दर्ज की गई और जो अनुपस्थित रहे, उनसे जवाब मांगा गया है। बैठक में ये प्रमुख नेता रहे मौजूद:
महिला कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष गोगा देवी नायक ,जिला महासचिव शंकर असवाल, अजय गौड़, पूर्व प्रधान हरजिंदर सिंह बराड़, जाट समाज के पूर्व अध्यक्ष काशीराम सहारण, नगर मंडल अध्यक्ष श्यामलाल मुथा, कवरपुरा मंडल अध्यक्ष राकेश गोदारा, समेजा मंडल अध्यक्ष बीकर सिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष रविंद्र विश्नोई, राजेंद्र डारा, भंवरलाल पंवार, अमृतपाल बराड़, धानक समाज प्रधान रमेश खन्ना, ब्लॉक महासचिव अर्जुन मेघवाल, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष संदीप कड़वासरा, ब्लॉक प्रवक्ता जावेद असलम, सोशल मीडिया प्रभारी लीलाधर सिहाग, ब्लॉक सचिव चंद्रप्रकाश आईथान, सेवा दल से मोहनलाल सिरोहिया, पार्षद सुखदेव बैस, हंसराज नायक, दर्शन इंदौरा, डायरेक्टर प्रतिनिधि अमर सिंह, चंद्रभान बागड़ी, विनोद डाबी, सुरेंद्र ठोलिया, , बलराम बाना, परवीन पचेरवाल, दौलतराम पवार, सतपाल भादू, ओमप्रकाश पवार, बलकार सिंह, राजेंद्र थिंद, सुनील ढूंढाडा, अक्षय ठोलिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में संगठन को और अधिक मजबूती देने के लिए सभी पदाधिकारियों ने एकजुटता का संकल्प लिया।