अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पहुंचे ताज नगरी, सीएम योगी ने किया भव्य स्वागत। अरुण शर्मा / ब्यरो चीफ

अरुण शर्मा / ब्यरो चीफ
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में आज एक ऐतिहासिक पल देखा गया जब अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपने परिवार सहित ताजमहल के दीदार के लिए पहुँचे। उनके आगमन पर शहर में अभूतपूर्व उत्साह और सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली।
आगरा एयरपोर्ट पर जैसे ही अमेरिकी उपराष्ट्रपति का विशेष विमान उतरा, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। परंपरागत अंदाज़ में गुलदस्ते भेंट कर और भारतीय आतिथ्य की भावना के तहत उनका सत्कार किया गया।एयरपोर्ट से ताजमहल के लिए रवाना होते समय सड़क के दोनों ओर खड़े स्कूली बच्चों ने भारत-अमेरिका मित्रता के नारों और झंडियों के साथ उनका स्वागत किया। बच्चों का उत्साह और मुस्कान अमेरिका के इस उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के स्वागत में भारतीय जनमानस की आत्मीयता को दर्शा रहा था। जेडी वेंस और उनके परिवार को ताजमहल की भव्यता और ऐतिहासिकता के बारे में जानकारी दी जाएगी। ताजमहल, जो प्रेम का प्रतीक है, हमेशा से अंतरराष्ट्रीय मेहमानों के आकर्षण का केंद्र रहा है। इस उच्चस्तरीय दौरे को भारत-अमेरिका के बीच लगातार प्रगाढ़ होते संबंधों के रूप में भी देखा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, उपराष्ट्रपति वेंस इस यात्रा के दौरान भारत की सांस्कृतिक विरासत को नजदीक से जानने और द्विपक्षीय संबंधों को और मज़बूत करने के उद्देश्य से आए हैं।