Uncategorized

भोलानाथ साहित्यिक अकादमी ने रचा साहित्यिक इतिहास का नया अध्याय” कविता, गीत, भजन और ग़ज़लों की शाम रही यादगार

 

जयपुर। भोलानाथ साहित्य एवं समाजसेवी संस्था द्वारा संचालित भोलानाथ साहित्यिक अकादमी समूह में सोमवार, दिनांक 26 मई 2025 को सायंकाल 5 बजे से 7 बजे तक प्रथम वार भव्य काव्य पाठ कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ। यह साहित्यिक संध्या ललिता भोला जी के सानिध्य एवं सुप्रसिद्ध कवयित्री उर्मिला पाण्डेय ‘उर्मि’ (मैनपुरी, उत्तर प्रदेश) की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

कार्यक्रम का संचालन मेघा अग्रवाल ने अत्यंत प्रभावशाली शैली में किया, जिससे श्रोताओं का मन सहज ही भावविभोर हो गया। सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ मिहूं अग्रवाल (नागपुर, महाराष्ट्र) द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि उर्मिला पाण्डेय के सम्मान में अनुराधा माथुर द्वारा भावपूर्ण स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।

साहित्यिक कार्यक्रम में संस्थान की सचिव सत्यरूपा तिवारी, संरक्षक सरोज चंद्रा पालीवाल, निधि चौहान, ज्योति राघव पालीवाल, राजश्री गौतम, बीना शर्मा, राजेश्वरी जोशी, कुमार विशू, डॉ. मुकेश कुमार दुबे ‘दुर्लभ’ (बिहार), संगीता झा ‘संगीत’ (नई दिल्ली), वीनेश सिंह (एटा, उत्तर प्रदेश), डॉ. ममता देवेंद्र पचौरी, रेनू कुमारी, शिव प्रसाद, ललिता भोला, मेघा अग्रवाल, अनीता सहित अनेक साहित्य साधकों ने अपनी कविताओं, गीतों, ग़ज़लों और भजनों की प्रस्तुतियों से मंच को सरस और भावमय बना दिया।

सभी प्रस्तुतियों में ऐसा प्रतीत हुआ मानो मां सरस्वती स्वयं कवियों के कंठ में विराजमान होकर साहित्य की मधुर वर्षा कर रही हों। कार्यक्रम के समापन पर अध्यक्ष उर्मिला पाण्डेय ‘उर्मि’ ने सभी रचनाकारों की रचनाओं की सराहना करते हुए कार्यक्रम की उत्कृष्ट समीक्षा की और सबको शुभाशीष प्रदान किया।

यह आयोजन साहित्य प्रेमियों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव बन गया, जिसकी गूंज साहित्यिक मंचों पर लंबे समय तक बनी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!