Uncategorized

वॉइस ऑफ मीडिया’ का मुखपत्र अब हर महीने की 15 तारीख को होगा प्रकाशित — पत्रकारों के लिए एक सशक्त और पारदर्शी मंच बनेगा मुखपत्र

 

दिल्ली। पत्रकारों के राष्ट्रीय संगठन ‘वॉइस ऑफ मीडिया’ ने अपने सदस्यों और देशभर के मीडिया कर्मियों को एक नई सौगात दी है। अब संगठन का आधिकारिक मुखपत्र ‘वॉइस ऑफ मीडिया’ हर महीने की 15 तारीख को नियमित रूप से प्रकाशित किया जाएगा। इस निर्णय की घोषणा के साथ ही पत्रकारिता क्षेत्र में एक पारदर्शी और संवादात्मक पहल की शुरुआत मानी जा रही है।यह मुखपत्र न केवल संगठन की गतिविधियों, नीतियों और योजनाओं की जानकारी देगा, बल्कि पत्रकारों की समस्याएं, विचारोत्तेजक लेख, मीडिया से जुड़े ज्वलंत मुद्दे और सफलता की कहानियां भी इसमें प्रमुखता से प्रकाशित की जाएंगी। यह सभी सदस्यों के बीच सशक्त संवाद और संगठनात्मक पारदर्शिता को बढ़ावा देगा।पहले अंक में संगठन की स्थापना से लेकर राष्ट्रीय अधिवेशन तक का विस्तृत विवरण, महिला पत्रकारों के लिए चलाई गई विशेष मुहिम, विभिन्न राज्यों के प्रभावशाली पत्रकारों की कहानियां और पत्रकारिता क्षेत्र की चुनौतियों पर केंद्रित आलेख शामिल किए गए हैं। वॉइस ऑफ मीडिया’ संगठन के अंतरराष्ट्रीय विस्तार की दिशा में कार्य करते हुए ‘V.O.M. इंटरनेशनल फोरम’ की भी स्थापना की गई है, जो विश्वभर के पत्रकारों को एक मंच पर लाने की दिशा में सक्रिय है। आवाज़ विश्व के पत्रकारों की, लड़ाई पत्रकार और पत्रकारिता की”— इस मूलमंत्र के साथ संगठन पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा और मूल्य आधारित पत्रकारिता के प्रचार-प्रसार के लिए प्रतिबद्ध है। मुखपत्र की यह पहल निश्चित ही पत्रकारिता के क्षेत्र में एक सशक्त, जवाबदेह और संवेदनशील माध्यम के रूप में स्थापित होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!