Uncategorized

लोकप्रिय कवयित्री डॉ. नीलम बावरा मन को किया जाएगा प्रथम राष्ट्र विभूति सम्मान से सम्मानित

 

जयपुर। लोकप्रिय कवयित्री डॉ. नीलम बावरा मन को साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रथम राष्ट्र विभूति सम्मान 2025 से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान योगेश शिक्षा कला संस्कृति एवं पर्यावरण उत्थान ट्रस्ट, हरिद्वार द्वारा आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, यह आयोजन 2 नवंबर 2025 को फॉनिक्स यूनिवर्सिटी, इमलीखेडा, रूड़की (हरिद्वार), उत्तराखंड में किया जाएगा। समारोह का आयोजन आदरणीय श्री संजय वत्स (कार्यक्रम समन्वयक) की देखरेख में होगा। इस अवसर पर देशभर से प्रतिष्ठित शिक्षाविद, साहित्यकार, पर्यावरणविद, कला प्रेमी, सामाजिक शख्सियतें एवं विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। डॉ. नीलम बावरा मन का यह सम्मान उनके साहित्य साधना और समाजोन्मुखी लेखन के प्रति गहरी निष्ठा का प्रतीक माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!