पंच दिवसीय दीपोत्सव पर नज़र इंडिया परिवार को सुनीता त्रिपाठी ‘अजय’ ने दी शुभकामनाएँ

जयपुर। पंच दिवसीय दीपोत्सव के पावन अवसर पर सुनीता त्रिपाठी ‘अजय’ ने नज़र इंडिया के समस्त पाठकों, दर्शकों, आदरणीय जेपी शर्मा एवं पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। सुनीता त्रिपाठी ‘अजय’ ने कहा कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और आस्था से जुड़ा पंच दिवसीय दीपोत्सव खुशियों, उल्लास, प्रेम और पारिवारिक सद्भाव का प्रतीक है। धनतेरस से प्रारंभ होकर रूप चतुर्दशी (छोटी दीपावली), दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट और भाई दूज तक मनाए जाने वाले ये पाँचों पर्व जीवन में नई उमंग और सकारात्मकता का संचार करते हैं। उन्होंने कामना की कि प्रकाश का यह महापर्व सभी के जीवन से निराशा और अंधकार दूर कर सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली का उजास फैलाए। माँ लक्ष्मी की कृपा और भगवान श्रीगणेश का आशीर्वाद सभी पर बना रहे तथा हर घर-आँगन प्रेम, अपनत्व और सकारात्मकता के दीपों से जगमगाता रहे।
अंत में उन्होंने नज़र इंडिया के समस्त परिवार को पंच दिवसीय दीपोत्सव की हार्दिक बधाई देते हुए सभी के सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय जीवन की कामना की।



