Uncategorized

संक्षिप्त लेख: एकता और अखंडिता की भावना — पालजीभाई राठोड़ ‘प्रेम’

 

हमारे भारत देश में विविधता में एकता है।
तरह तरह के लोग यहां रहते हैं। धर्म भाषाएं भी अनेक है। संस्कृतियां और रीति रिवाज एक साथ मिलकर मनाते हैं।
इसमें राष्ट्रीय भावना और एकता जुड़ी होती है।
राष्ट्रीय भावना प्रत्येक नागरिक को अपने देश के प्रति प्रेम सम्मान और समर्पण की भावना को जागृत करती है। राष्ट्रीय एकता भिन्नताओं में भी एक बनकर रहना है।
सब की एकता बनाए रखना है। सबको एक दूसरे के साथ मिलजुल कर कार्य करना है।
एक साथ मिलकर धर्म संस्कृति का सम्मान करना है।
हम राष्ट्रीय पर्व मनाते हैं जो उन राष्ट्रीय भावना और एकता को प्रकट करते हैं। राष्ट्रीय पर्वों में शहीदों को याद करते हैं। ये पर्व हमारी सामूहिक चेतना को जागृत करते हैं। राष्ट्रीय भावना और एकता ही हमारे देश की असली शक्ति है।राष्ट्रीय भावना और एकता जागृत हो लेखक को ऐसा साहित्य हमें देना है। एकता और अखंडता बनी रहे एक रचनाओं का निर्माण करना होगा। सारे देशवासी एकजुट होकर रहे ऐसी भावना जगानी होगी।तभी हमारा देश एक अखंड भारत कहलाएगा।
“साहित्य का कर्तव्य न केवल ज्ञान प्रदान करना है,
बल्कि एक नवीन सामाजिक वातावरण का सृजन भी करना है।”
पहलगाम में हाल ही में हुआ आतंकी हमले में कई निर्दोष लोगों की जानें चली गई।जो हर भारतीयों के मन में यह प्रश्न उठता है कि हम कब तक इस तरह की बर्बरता सहन करते रहेंगे? आखिर कब तक?
“वेष बदल कर कर गये मानवता पर घात,
चीख पुकारें हो रहीं शोणित की बरसात।”
यह हमला जो पहलगाम में हुआ है इस हमलें में मासूम बच्चों और अनेक निर्दोषोकों को दिए बेहरम मौत केवल पीड़ित परिवारों के लिए नहीं बल्कि पूरे देश के लिए एक गहरा घाव है।ये आतंकवादियों की छाया अभी हमारे देश पर मंडरा रही है।
“भारत में हिंदू मुस्लिम सिख इसाई हम सब धर्म भाई भाई, भारत में एक झूठ होकर तुम्हारे सारे इरादे खत्म करेंगे।
सरकार को इस विषय में सोचने की ताती जरूरत है। सुरक्षा व्यवस्था को कड़ी बनाना चाहिए। कठोर से कठोर निर्णय लेना पड़े तो बेझिझक लेना चाहिए।इस आतंकवाद को खत्म करने की कोशिश करनी चाहिए।
पहलगाम में मारे गए हमारे प्रिय देशवासियों को भाई बहन बच्चों बिटिया को आत्मिय विनम्र भावपूर्ण यह श्रद्धांजली ईश्वर उनकी आत्मा को शांति तथा उनके परिवार वालों को वेदना सहने की शांति प्रदान करें यही अभ्यर्थना।
जय भारत।

पालजीभाई राठोड़ ‘प्रेम’ सुरेंद्रनगर गुजरात

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!