Uncategorized

गुरु पूर्णिमा पर JVM गर्ल्स कॉलेज में गुरुओं को किया नमन, वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

 

जयपुर, निवारू रोड (झोटवाड़ा)।
JVM गर्ल्स कॉलेज में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में सभी गुरुओं को सादर नमन कर उनके ज्ञान और मार्गदर्शन के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि गुरु बिना ज्ञान अधूरा है और गुरु का आशीर्वाद जीवन का सबसे बड़ा उपहार है। इस अवसर पर मंजू शर्मा (पूर्व उपाध्यक्ष, विप्र कल्याण बोर्ड) द्वारा कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण किया गया। उन्होंने छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भरत शर्मा, नमिता अग्रवाल, पूजा दाधिच सहित अन्य गणमान्य सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर गुरुजनों के चरणों में वंदन कर, ज्ञान के दीप जलाए और पौधारोपण कर आने वाली पीढ़ियों को हरियाली का संदेश देने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!