Uncategorized

वेदामृतम् संस्थानम् जयपुर फाउंडेशन ने मनाया सप्तऋषि पंचमी पर्व,किया विद्वानों का सम्मान ,जयपुर

 

रिपोर्ट नितेश शर्मा / नज़र इंडिया 24

संस्थानम् जयपुर फाउंडेशन द्वारा वैदिक सनातन संस्कृति के पावन पर्व ऋषि पंचमी महोत्सव एवं विद्वानों का सम्मान समारोह गोविन्द देव जी मंदिर स्थित जगद्गुरु आश्रम में आयोजित किया गया जिसमें सम्पूर्ण भारत से वेद एवं ज्योतिष विज्ञान के विद्वान, विदुषिया शामिल हुए सर्वप्रथम दशविध स्नान हेमाद्रि संकल्प व पितृ तर्पण ,तीर्थ वंदन , ऋषि अर्चन,पूजन, ऋषिवंश वर्णन आदि कर्म आचार्य पं अभिषेक अवस्थी वैदिक द्वारा करवाये गये इस आयोजन का दीप प्रज्वलन हवा महल विधायक एवं महामंडलेश्वर बालमुकुंद आचार्य राजस्थान, पं दिलीप के अवस्थी, पं सतीश उपाध्याय,मोहन लाल सैनी पं देवकिनदंन, पं राज शर्मा ज्योतिषाचार्य, योगाचार्य आरजू अवस्थी, पं राजीव शर्मा, पं सांवरमल दाधीच अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा कर शुभारम्भ किया गया

कार्यक्रम में
गणेश वंदना व कृष्ण वंदना नृत्य के माध्यम से विधवत शुरुआत की गई समस्त भारत से पधारने वाले विद्वानों को संस्थान द्वारा सहभागिता प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह् व शाल ओढाकर सम्मानित किया गया आयोजन में भारत से लगभग 250 विद्वान एवं विदुषी शामिल रहे ओर संत महंतो द्वारा हमारी भारतीय संस्कृति की विशेषताओं से अपने उद्बोधन में सभी को परिचय कराया,

कार्यक्रम का उद्देश्य
इस आयोजन का मूख्य उद्देश्य संस्थान के ध्येय वाक्य वैदिक संस्कृति के शंखनाद से विश्व जागरण की ओर को सार्थक करने का एवं वैदिक संस्कृति एवं वेद_ ज्योतिष विज्ञान में समाहित ज्ञान से विधार्थियो एवं जन सामान्य को परिचय करवा करवाने का एक प्रयास रहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!