साहित्य और पर्यावरण संरक्षण का संगम: ‘एक पेड़ – संपर्क के नाम’ कार्यक्रम में कवियों ने जगाई हरियाली की चेतना

जयपुर : संपर्क साहित्य संस्थान और ज्ञानविहार के संयुक्त तत्वावधान में “एक पेड़ – संपर्क के नाम” नामक एक अनोखा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना और साहित्य के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना था। कार्यक्रम में पेड़ वितरण की पहल की गई और काव्य पाठ के माध्यम से पर्यावरण के महत्व को उजागर किया गया। संपर्क साहित्य संस्थान के अध्यक्ष अनिल लड्ढा जी और सचिव रेनू के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित हुआ।
एंकर सीमा वालिया ने अपनी ऊर्जावान प्रस्तुति से कार्यक्रम में जान डाली। कार्यक्रम की संयोजिका हिमाद्री वर्मा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और साहित्य के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है।कार्यक्रम में ज्ञानविहार स्कूल के प्रिंसिपल ऋत्विज गोड, प्रो. प्रबोध गोविल, डॉ. जयश्री शर्मा, अंशु हर्ष आदि अतिथि उपस्थित रहे। संपर्क साहित्य संस्थान के सदस्यों ने इस कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई और इसे सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।