मां-बेटी की मानवता भरी पहल — सीमावत्या के बच्चों को मिला स्नेह और प्रेरणा का तोहफ़ा

रमन पारीक। नजर इंडिया 24
कोटपूतली। बहरोड़ जिले के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सीमावत्या (कारोली) में आज भामाशाह अपर्णा अग्रवाल एवं उनकी माताजी राधा अग्रवाल द्वारा विद्यार्थियों को जूते और जुराबें वितरित की गईं। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय प्रांगण में उत्साहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर ग्राम कारोली सरपंच श्रवण सिंह शेखावत, संस्था प्रधान किशोर कुमार वर्मा , भामाशाह बजरंग सिंह शेखावत सहित ग्राम के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान भामाशाह अपर्णा अग्रवाल ने कहा कि बच्चे हमारे समाज का भविष्य हैं। यदि हम उनके लिए कुछ छोटा सा योगदान दे सकें तो यह हमारे जीवन का सौभाग्य है। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान देखना सबसे बड़ी संतुष्टि देता है। विद्यालय परिवार ने भामाशाह माता-पुत्री का हार्दिक स्वागत किया और उनके सामाजिक योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में नरेंद्र, सुमेर, अशोक , पवन, प्रदीप , कृष्ण , सदा ,सुशीला जी एवं बीना सहित कई लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय स्टाफ द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित गणमान्य जनों ने भामाशाहों के इस उदार एवं प्रेरणादायक कार्य की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
विद्यालय परिवार ने कहा अपर्णा और उनकी माताजी का यह सहयोग न केवल विद्यार्थियों के लिए उपयोगी है, बल्कि समाज में सेवा और संवेदनशीलता की मिसाल भी है।



