Uncategorized

घुमन्तू जाति उत्थान न्यास के धर्म आस्था प्रकल्प का प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न 100 प्रशिक्षणार्थियों ने लिया भाग, 11 महिलाएं भी रही शामिल

 

जयपुर। घुमन्तू जाति उत्थान न्यास के तत्वावधान में धर्म आस्था प्रकल्प द्वारा आयोजित दो दिवसीय पूजा प्रशिक्षण वर्ग का विधिवत समापन हुआ। यह कार्यक्रम अंबाबाड़ी स्थित आदर्श विद्या मंदिर में संपन्न हुआ।
समापन सत्र में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि हवामहल विधानसभा विधायक बाल मुकंदाचार्य विशिष्ट अतिथि रहे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह क्षेत्र कार्यवाह गेंदालाल ने मुख्य वक्ता के रूप में समाज को संबोधित किया।
गेंदालाल ने कहा कि घुमन्तू समाज वह है जिसने देशभक्ति और धर्म की रक्षा के लिए त्यागपूर्ण जीवन जिया। आक्रांताओं की प्रताड़ना और अंग्रेजों के अत्याचार सहकर भी उन्होंने अपने धर्म और राष्ट्रप्रेम से समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि ऐसे समाज को राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़ना समय की आवश्यकता है।
गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म और विधायक बाल मुकंदाचार्य महाराज ने घुमन्तू जाति उत्थान न्यास के कार्यों की सराहना की।
प्रान्त धर्म-आस्था प्रकल्प संयोजक एवं सालासर बालाजी धाम के पुजारी डॉ. विष्णु दत्त पुजारी ने बताया कि वर्ग में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 100 से अधिक प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया, जिनमें 11 महिलाएं भी शामिल थीं। उन्हें भारतीय परंपरा एवं संस्कृति के अनुरूप पूजा-पद्धति का प्रशिक्षण दिया गया।

इस दौरान गायत्री परिवार के मनु महाराज ने हवन की जानकारी दी, कमलेश महाराज और महावीर शर्मा ने पूजा क्यों और कैसे करनी चाहिए, इस पर मार्गदर्शन दिया। रजनी शर्मा ने घुमन्तू महिलाओं को विशेष रूप से पूजा की विधियों का प्रशिक्षण दिया।
वर्ग के समापन अवसर पर 250 से अधिक लोगों की उपस्थिति में प्रशिक्षणार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं पूजा में प्रयुक्त होने वाले संसाधन प्रदान किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!