Uncategorized

नागरी काव्य गोष्ठी में कवियित्री प्रार्थना राय ने बखूबी निभाया संचालन का दायित्व

 

अरविंद शर्मा। नज़र इंडिया 24 – महाराज गंज जिला ब्यूरो चीफ

देवरिया। हिंदी दिवस के अवसर पर नागरी प्रचारिणी सभा देवरिया के बाबा तुलसी सभागार में आयोजित नागरी मासिक काव्य गोष्ठी साहित्य प्रेमियों के लिए अविस्मरणीय बनी। वरिष्ठ साहित्यकार इंद्रकुमार दीक्षित और कोषाध्यक्ष सरोज पांडेय के देखरेख में सम्पन्न इस गोष्ठी में देशभर के कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को भावविभोर किया। इस अवसर पर निर्णायक मंडल द्वारा संचालन का दायित्व कवियित्री प्रार्थना राय को सौंपा। उन्होंने अपने कर्तव्यनिष्ठ भाव और विनम्रता से कार्यक्रम का संचालन कर सभी का दिल जीत लिया। प्रार्थना राय ने गुरूजनों और शुभचिंतकों से मिले मार्गदर्शन व आशीर्वाद के लिए आभार प्रकट किया। श्रोताओं ने उनके संयमित और प्रभावशाली संचालन की खुलकर सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि भूषण त्यागी ने की, जिन्हें नागरी श्री सम्मान से अलंकृत किया। मुख्य अतिथि के रूप में कवि-कथाकार एवं उपजिलाधिकारी सदर देवरिया अवधेश निगम राजू उपस्थित रहे।

 कवि दयाशंकर कुशवाहा की वाणी वंदना से प्रारंभ हुई गोष्ठी में पवन आगम (सिद्धार्थनगर), नित्यानंद पाण्डेय गुजराती, नंदलाल मणि, बृजेंद्रनाथ त्रिपाठी, संजय राव (गोरखपुर), रविनंदन सैनी (बिहार) सहित अनेक कवियों ने काव्य पाठ किया।कवियों की मधुर वाणी और श्रोताओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। अंत में कवियित्री प्रार्थना राय ने सभी कवियों और रसिक श्रोताओं का आभार जताते हुए कहा कि यही सहयोग साहित्यिक मंचों को नई ऊँचाइयों तक ले जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!