संघ के बस्ती वाइज कार्यक्रम शुरू

अमन ठठेरा। ब्यूरो चीफ नजर इंडिया 24
भीलवाड़ा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष अर्थात संघ की 100 वर्ष की यात्रा विजयदशमी उत्सव के तहत होने वाले कार्यक्रमों में बस्ती अनुसार कार्यक्रम रविवार से शुरू हो गए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष इस बार विजयदशमी को पूरे हो रहे हैं। मा. महानगर संघचालक कैलाश खोईवाल ने बताया कि शताब्दी वर्ष को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष प्रत्येक गांव व प्रत्येक बस्ती में विजयादशमी उत्सव के कार्यक्रमों की श्रृंखला रखी गई। इसी श्रृंखला की कड़ी में बस्ती के अनुसार कार्यक्रमों में 28 सितंबर रविवार को भीलवाड़ा महानगर में बस्ती अनुसार विजयादशमी उत्सव प्रारंभ हुए जो 5 अक्टूबर तक सभी बस्तियों में आयोजित होंगे। 28 अक्टूबर को हाउसिंग बोर्ड बस्ती, आजाद चौक बस्ती, सिंधु नगर बस्ती, भीमगंज बस्ती, भवानी बस्ती, वर्धमान बस्ती, पथिक नगर पूर्व बस्ती, पथिक नगर पश्चिम बस्ती, सांगानेर बस्ती, आरसी व्यास बस्ती, सुभाष नगर पूर्व बस्ती, सुभाष नगर पश्चिम बस्ती, बाबा धाम बस्ती, राम धाम बस्ती सांवरिया बस्ती जवाहर नगर बस्ती विजय बस्ती पटेल नगर बस्ती एवं नर्मदा विहार बस्ती में विजयादशमी उत्सव आयोजित हुए। बस्ती अनुसार हुए आज कार्यक्रमों में उसी बस्ती के प्रतिष्ठित महानुभावों को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। बस्ती अनुसार हुए कार्यक्रमों में इस बस्ती के निवासरत सभी गणमान्य व वरिष्ठ सज्जन शक्ति, मातृशक्ति, नगरों के मा. संघचालक व मुख्य वक्ताओं की उपस्थिति में शस्त्र पूजन किया गया। तत्पश्चात उत्सव का विधिवत प्रारंभ हुआ। उत्सव में काव्य गीत, अवतरण के पश्चात स्वयंसेवकों के द्वारा विभिन्न प्रकार के शारीरिक प्रदर्शन के कार्यक्रम किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों ने समाज को एकजुट होकर संघ शक्ति रूप में संगठित होकर एक दिशा में सामाजिक सद्भाव के साथ आगे बढ़ाने की बात कर जोर दिया। संघ के पंच परिवर्तन के आग्रह को अपने जीवन में अपनाकर इस राष्ट्र को परम वैभव पर पहुंचाने के लक्ष्य को सभी मिलकर पूर्ण करने का आग्रह किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में कहा कि संघ राष्ट्र निर्माण के कार्य में निष्ठापूर्वक जुटा है। शताब्दी वर्ष प्रत्येक स्वयंसेवक के लिए आत्मचिंतन और समाज सेवा की गति को और तेज करने का अवसर है। विजयादशमी के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में मातृशक्ति, बालक-बालिकाओं, वरिष्ठ समाजजन एवं बस्ती क्षेत्र के गणमान्य लोगों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए राष्ट्र निर्माण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।




