नवरात्रि के सप्तम दिवस पर काव्य गोष्ठी का आयोजन

जयपुर। नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रणय साहित्यिक दर्पण द्वारा सप्तम दिवस पर अखंड ज्योत के सान्निध्य में एक भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय था—आज की शाम मां के नाम, जिसका उद्देश्य माँ दुर्गा की महिमा और उनके प्रति श्रद्धाभाव को अभिव्यक्त करना रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भावना तर्वे ‘भाव्या’ ने की तथा संचालन डॉ. प्रियंबदा मिश्रा ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में नमिता लोहानी उपस्थित रहीं। आरंभ सरस्वती वंदना से हुआ, जिसे राधा कौशिक ने प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम प्रकाश ‘प्रणय’ श्रीवास्तव, वशिष्ठ नारायण, निशा दुबे सहित देश के कई प्रख्यात कवियों ने माँ के चरणों में अपनी काव्यांजलि अर्पित की। विशिष्ट अतिथि के रूप में राधा कौशिक (गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश), सुनीता त्रिपाठी अजय (जयपुर, राजस्थान) और मधु रानी (पटना, बिहार) ने भी अपनी रचनाओं से श्रोताओं को भावविभोर किया।काव्यपाठ के दौरान माँ की महिमा, शक्ति और भक्ति से ओतप्रोत रचनाओं ने श्रोताओं के हृदय में विशेष स्थान बनाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहित्यप्रेमियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने कवियों की प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया।




