Uncategorized

श्री श्याम मंदिर मानसरोवर में भक्तिरस से सराबोर हुआ नंद उत्सव

 

जयपुर। मानसरोवर स्थित श्री श्याम मंदिर में राधा अष्टमी के अवसर पर श्री श्याम दीवानी महिला मंडल की ओर से भव्य नंद महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और माहौल भक्ति रस में सराबोर हो उठा।
महिला मंडल की सदस्य आशा अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक कलाकार रितु पाणे, नीलम बाड़ा और गोपाल सैन ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। भजनों की मधुर धुन पर पूरा पंडाल गूंज उठा और भक्तजन भावविभोर हो गए।
कार्यक्रम के दौरान महिला मंडल की ओर से आने वाले सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया तथा उन्हें प्रसाद वितरित किया गया। मंडल की ओर से सभी भक्तों को बधाई भी दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!