बसंत पंचमी पर लक्ष्य दीप स्कूल में माँ सरस्वती की आराधना, नेताजी सुभाष चंद्र बोस को किया गया नमन

जयपुर। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर लक्ष्य दीप स्कूल, झोटवाड़ा, जयपुर में माँ सरस्वती की आराधना बड़े श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुई। इस शुभ अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को भी श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया।कार्यक्रम के दौरान संस्था सचिव अधिवक्ता दीपक शर्मा ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यार्थियों में राष्ट्रवाद की भावना को प्रबल करने पर ज़ोर देते हुए कहा कि “जब हर विद्यार्थी राष्ट्रवाद को समझेगा और उसे अपने जीवन में अपनाएगा, तभी सच्चे अर्थों में ‘हिन्द की जय’ सार्थक होगी।
उन्होंने माँ सरस्वती को विद्या, ज्ञान एवं वाणी की अधिष्ठात्री देवी बताते हुए कहा कि माँ सरस्वती समस्त सुखों की मूल स्रोत हैं और उनकी कृपा से ही जीवन में ज्ञान का प्रकाश फैलता है।
कार्यक्रम में संस्था प्रभारी जितेंद्र शर्मा, वरिष्ठ अध्यापिका कुसुमलता, पिंकी शर्मा, कुसुम गुप्ता एवं त्रिभुवन कुमार सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।इस आयोजन में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उनकी उत्कृष्ट तैयारी एवं अनुशासन के कारण कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा। विद्यालय परिवार ने इस अवसर पर शिक्षा, संस्कार और राष्ट्रप्रेम के महत्व को आत्मसात करने का संदेश दिया।




