विधायक मनमोहन भड़ाना ने कार्यकर्ताओं से सेवा पखवाड़े में बढ़-चढ़कर भागीदारी का आह्वान किया।
17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़े में प्रदेश, जिला व मंडल स्तर पर होंगे विविध कार्यक्रम।

लोकेश झा। नज़र इंडिया 24
समालखा। पानीपत हरियाणा,चुलकाना धाम मंडल में आयोजित बैठक में विधायक मनमोहन भड़ाना ने कार्यकर्ताओं से सेवा पखवाड़े को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से लेकर 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती तक संगठन द्वारा सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। इन 16 दिनों में रक्तदान शिविर, मोदी मैराथन दौड़, दिव्यांगों को उपकरण वितरण, प्रबुद्धजनों का सम्मान तथा साहित्य, चिकित्सा और कला क्षेत्र में वरिष्ठ जन सम्मेलन जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके साथ ही स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कार्य कर विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने का संदेश दिया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक मनमोहन भड़ाना मौजूद थे जिनका फूलमालाओं से स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि विधायक मनमोहन भड़ाना के साथ जिला महामंत्री सुनील कांसल, सेवा पखवाड़ा संयोजक संजय अग्रवाल, मंडल प्रभारी जगबीर आर्य, विधायक प्रतिनिधि जसराज भाटी, निजी सचिव सारिक, मंडल अध्यक्ष कुलदीप जांगड़ा, महामंत्री अमित रावल, पवन त्यागी, जोगिंदर छोककर, नरेश छोककर, चरण सिंह छोककर, रामपाल चौहान, सत्यवान, राजेंद्र देशवाल, भूषण नंबरदार, दिनेश चंद्र, मंडल भाजपा मीडिया प्रभारी सोनू शर्मा सहित शक्ति केंद्र प्रमुख व अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।




