गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में मदद, विनीता शर्मा ने अब तक 29 कन्याओं का किया कन्यादान

जयपुर। वॉइस अगेंस्ट क्राइम एंड करप्शन की जिला अध्यक्ष एवं मानव सेवा संस्थान की प्रदेश महिला अध्यक्ष, समाज सेविका विनीता शर्मा ने बताया कि गरीब परिवारों की सहायता करना एक महान और पुनीत कार्य है। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने अब तक 29 ज़रूरतमंद परिवारों की कन्याओं के विवाह का जिम्मा उठाकर समाज में प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। 30 नवंबर 2025 को विनीता शर्मा ने अपने मित्रगढ़ और टीम के साथ मिलकर जोरासिंह गेट, जयपुर में रहने वाली दो कन्याओं के विवाह में सहायता प्रदान कर इस नेक कार्य को पूर्ण किया।
विवाह से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं और सहयोग स्वयं व उनकी टीम ने किया। इस अवसर पर विनीता शर्मा ने मित्रगढ़ एवं अपनी पूरी टीम को बधाई और धन्यवाद देते हुए कहा कि कन्यादान से बड़ा कोई दान नहीं।
उन्होंने समाज से भी अपील की कि सभी लोग आगे आकर ऐसे परिवारों की मदद करें और सामाजिक सौहार्द की भावना को मजबूत बनाएं।




