Uncategorized

वरिष्ठ पत्रकार महेन्द्र भोमिया का 46वां जन्मदिन धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मनाया

 

जयपुर, 13 सितम्बर। वरिष्ठ पत्रकार एवं गायत्री चेतना केन्द्र मुरलीपुरा के समन्वयक महेन्द्र कुमार भोमिया का 46वां जन्मदिन आज उनके निवास पर जय हिन्द शुभकामना ग्रुप द्वारा हर्षोल्लास और भारतीय संस्कृति के अनुरूप मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीपदान से हुई, इसके बाद गायत्री मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ में आहुतियाँ दी गईं। उपस्थितजनों ने महामृत्युंजय मंत्र का जाप कर महेन्द्र भोमिया के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर पुष्प वर्षा की गई तथा सभी को मिल्क केक वितरित कर जन्मदिन की खुशियाँ बाँटी गईं।

कार्यक्रम के संयोजक लोकचंद हरिरामानी (अध्यक्ष, मेहरदास मंदिर ट्रस्ट) ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आने वाली पीढ़ी को हमारी सनातन संस्कृति की जानकारी देना और उसके महत्व को जन-जन तक पहुँचाना है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजसेवी, मित्रगण और शुभचिंतक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!