Uncategorized
शहीद मेजर योगेश अग्रवाल की 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम

जयपुर।अग्रवाल समाज समिति मुरलीपुरा की ओर से शहीद मेजर योगेश अग्रवाल की 21वीं पुण्यतिथि की स्मृति में विशाल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 18 सितम्बर 2025, गुरुवार, प्रातः 10:00 बजे से शहीद मेजर योगेश अग्रवाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मुरलीपुरा बीड (सरकारी स्कूल) में आयोजित होगा। समिति अध्यक्ष अशोक कुमार पंसारी एवं महामंत्री मखन लाल कांडा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में शहीद मेजर योगेश अग्रवाल के परिजनों का सम्मान किया जाएगा। समिति पदाधिकारियों ने समाज के सभी वर्गों से इस अवसर पर उपस्थित होकर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करने का आह्वान किया है।




