छठ पूजा से पूर्व अरैल घाट पर सरस्वती परिवार ने चलाया स्वच्छता अभियान मां गंगा की गोद में स्वच्छता का संदेश — डॉ. सुनीता विश्वकर्मा के नेतृत्व में चला अभियान

प्रयागराज, नैनी (26 अक्टूबर)। छठ महापर्व के पूर्व श्रद्धालुओं की सुविधा और गंगा तट की स्वच्छता बनाए रखने के उद्देश्य से सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान, अरैल नैनी प्रयागराज की ओर से अरैल पुराने पक्के घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व डॉ. सुनीता विश्वकर्मा ने किया।डॉ. विश्वकर्मा ने कहा कि मां गंगा हमारी आस्था और सनातन संस्कृति की प्रतीक हैं। लोग यहां स्नान व पूजा के लिए आते हैं, किंतु मूर्तियों और अन्य सामग्री को गंगाजल में डालकर प्रदूषण फैला देते हैं। हमारी टीम ने जल के भीतर से मूर्तियों और शीशे वाले फोटो को बाहर निकाला। जब ये वस्तुएं गलती हैं, तो उनमें मौजूद लोहे की कील या शीशा स्नान करने वालों के लिए घातक सिद्ध हो सकता है। इसलिए सभी से निवेदन है कि गंगा में गंदगी न डालें, केवल श्रद्धा से स्नान करें।
एसपीओ विशेष पुलिस अधिकारी एवं अभियान प्रभारी आशीष जायसवाल ने बताया कि सरस्वती परिवार पिछले आठ वर्षों से अरैल घाटों की स्वच्छता का बीड़ा उठाए हुए है और धरातल पर लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने आम जनमानस से अपील की कि वे भी इस अभियान से जुड़कर स्वच्छता में सहयोग प्रदान करें।कार्यक्रम में कुंवर जी तिवारी, सुनील मिश्रा, धीरज यादव, सहदेव चौरसिया, सुनील कुशवाहा, महेश प्रसाद केसरवानी, ऋषि दीक्षित, विनोद गुरानी, धीरज निषाद, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, धीरज राजवानी, गोविंद सिंह, ज्ञान प्रकाश मिश्रा, दीपक दीक्षित, संजय श्रीवास्तव, बाबूजी यादव, विकास मिश्रा, नीरज पांडेय, कार्तिकेय तिवारी, उज्जवल यादव, गौरव यादव, सौरभ यादव, आर्यन यादव, सनी यादव सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी ने यह संकल्प लिया कि छठ पर्व के दौरान घाटों की स्वच्छता और गंगा की निर्मलता बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।




