Uncategorized

डॉ. डिम्पल सैनी बनीं अखिल भारतीय सर्वधर्म महासभा की राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष

माया सैनी। नज़र इंडिया 24

जयपुर। अखिल भारतीय सर्वधर्म महासभा (ट्रस्ट) के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर टीकमचंद परिहार ने संगठन की कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए जयपुर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता एवं चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी डॉ. डिम्पल सैनी को महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। डॉ. सैनी इससे पूर्व महासभा की प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रही थीं। सामाजिक क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, सेवा भावना और जनकल्याण के प्रति समर्पण को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष परिहार ने यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है। डॉ. सैनी के मनोनयन पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, चिकित्सक साथियों और समाजसेवियों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। सभी ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में महिला प्रकोष्ठ की गतिविधियाँ और अधिक सशक्त एवं प्रभावी होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!