दीपा गोयल की पुस्तक दीप रत्न एवं सत्यरूपा तिवारी की पुस्तक जीव संवेदना का भव्य विमोचन

अजमेर दिनांक 03/10/2025 को नगर की प्रख्यात साहित्यकार दीपा गोयल और श्रीमती सत्यरूपा तिवारी की नवीन कृति ‘दीप रत्न ’औऱ ‘जीव संवेदना’ का लोकार्पण अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ।
इस भव्य अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि बसंत सिंह सोलंकी “राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर के सचिव, अध्यक्ष मधु खंडेलवाल “साहित्यकार, अजमेर लेखिका मंच एवं समाज सेवी संस्थान की संस्थापिका” और विशिष्ट अतिथि पुष्पा शर्मा ‘कुसुम’ ” वरिष्ठ साहित्यकार ” के पावन सान्निध्य से कार्यक्रम आलोकित हो उठा। विमोचन उपरांत कृति पर साहित्यिक विमर्श हुआ, जिसमें वक्ताओं ने लेखन में निहित संवेदना, गहन विचारशीलता तथा सृजन की अद्वितीयता की प्रशंसा की।
मुख्य अतिथि बसंत सोलंकी जी ने कहां कि दीपश्री महात्मा बुद्ध के ज्ञान औऱ प्रकाश को संबोधित करता है और सत्यारूप की लेखनी संवेदनाओं के रूप को निखारता है। मंच अध्यक्ष डॉ मधु खंडेलवाल जी के अनुसार लेखक को अपनी लेखनी के द्वारा समाज को प्रेरित करना चाहिए साथ ही विशिष्ट अतिथि पुष्पा शर्मा जी ने दोनों को सुन्दर पंक्तियों द्वारा बधाई तथा शुभकामनायें दी। अंत में दोनों लेखिकाओं ने अपने संबोधन में उपस्थित सभी अतिथियों, परिवारजनों एवं साहित्यप्रेमियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।




