Uncategorized

कराटे नेशनल प्रतियोगिता में विशाखा सोनी का सराहनीय प्रदर्शन नंदगाँव लक्ष्मी नगर में हुआ भव्य स्वागत

 

जितेन्द्र शर्मा। नजऱ इंडिया 24

जयपुर। नंदगाँव लक्ष्मी नगर, झोटवाड़ा निवासी छात्रा विशाखा सोनी, पुत्री बृज मोहन सोनी, ने अंडर-17 वर्ग में कराटे खेल प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विशाखा ने 69वीं नेशनल कराटे स्कूल गेम्स प्रतियोगिता 2025-26 में भाग लिया, जिसका आयोजन 31 जनवरी 2026 से 2 फरवरी 2026 तक बारामती, महाराष्ट्र में किया गया। जयपुर से राजस्थान राज्य टीम की ओर से खेलते हुए विशाखा सोनी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता से लौटकर जब विशाखा सोमवार रात्रि अपने निवास नंदगाँव लक्ष्मी नगर पहुँची, तो क्षेत्रवासियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। पूरे क्षेत्र में उत्साह और गौरव का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद बाबूलाल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही समाजसेवी, शिक्षाविद एवं अधिवक्ता दीपक शर्मा ने छात्रा खिलाड़ी विशाखा सोनी को माला व दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया। अधिवक्ता दीपक शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि विशाखा सोनी जैसी प्रतिभाशाली बालिकाएँ समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके माता-पिता ने जिस प्रकार बालिका को खेलों के लिए प्रोत्साहित किया है, उससे पूरे समाज को सीख लेनी चाहिए।
विशाखा की इस उपलब्धि से क्षेत्रवासियों में गर्व का भाव है और सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!