Uncategorized

डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने आयुग को उपलब्धि पर बधाई दी

 

जयपुर। राजधानी जयपुर में रहने वाले होनहार बालक आयुग स्वामी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स का खिताब हासिल किया है। इस उपलब्धि के लिए राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने आयुग को मैडल पहनाकर व आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की। साथ ही इस उपलब्धि को पूरे राजस्थान और विशेषकर साहवा और जयपुर के लिए गौरव का विषय बताया है। आयुग को यह प्रतिष्ठित उपाधि विभिन्न फैंसी ड्रेस वेशभूषाओं में शानदार प्रस्तुति के लिए प्रदान की गई है, जिनमें भगवान श्रीराम, एक राजस्थानी टूर गाइड, डोनाल्ड डक और एक कहानीकार जैसी विविध भूमिकाएं शामिल हैं। एडवोकेट नितेश स्वामी के पुत्र आयुग स्वामी ने बहुत ही कम उम्र में मॉडलिंग और शिक्षा जैसे विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। साथ ही उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर पुरस्कार प्राप्त कर लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। बहुमुखी प्रतिभा और उपलब्धियों के दम पर आयुग अब रिकॉर्ड स्थापित करने की दिशा में अग्रसर है। इसके लिए आयुग को विभिन्न राजनेताओं, सामाजिक संगठनों, शिक्षाविदों और उनके परिवारजनों की ओर से ढेरों शुभकामनाएं और बधाईयां प्राप्त हो रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!