गोपाष्टमी पर फतेहाबाद महिला मंडल ने की गौ सेवा, गौशाला में हुआ विशेष पूजन समारोह

अरुण शर्मा। नज़र इंडिया 24
जिला ब्यूरो चीफ
फतेहाबाद। गोपाष्टमी के पावन अवसर पर फतेहाबाद महिला मंडल की बहनों ने श्री अन्नपूर्णेश्वरी सिकरारा बरीपुरा गौशाला एवं वृद्धा आश्रम सेवा समिति पहुंचकर गौ माता की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर बहनों ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव से गौमाता को पटका पहनाया, आरती उतारी और गौसेवा का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में गौशाला समिति की ओर से सभी महिलाओं को पटका पहनाकर एवं अन्नपूर्णेश्वरी गौशाला की गुल्लक भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बाह की विधायक रानी पक्षालिका सिंह और पूर्व मंत्री राजा अरदिमन सिंह का भी महिला मंडल की बहनों ने माला पहनाकर आदरपूर्वक स्वागत किया।
कार्यक्रम में रेनू गुप्ता, मीना गुप्ता, राखी गुप्ता, अर्चना गुप्ता, अंजली गुप्ता, सुनीता गुप्ता, अंजू गुप्ता, सीमा गुप्ता, प्रीति गुप्ता, रेखा गुप्ता सहित महिला मंडल की अनेक बहनें उपस्थित रहीं। गोपाष्टमी का यह पर्व गौसेवा और सनातन संस्कृति के गौरव का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने इसी दिन पहली बार गौपालन का कार्य प्रारंभ किया था, इसलिए कार्तिक मास की अष्टमी को गोपाष्टमी कहा जाता है। गौ माता भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म का अभिन्न अंग हैं। उनके दूध, दही, घी, छाछ और गोमूत्र से न केवल अनेक औषधीय गुण प्राप्त होते हैं, बल्कि गोबर से बनने वाली खाद और उपले पर्यावरण के संरक्षण में सहायक हैं। फतेहाबाद महिला मंडल की अध्यक्ष रेनू संजय अनवारिया ने कहा कि गौसेवा से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। हमें अपने जीवन में गौमाता की सेवा को नियमित रूप से अपनाना चाहिए।




