Uncategorized

कवि एवं चित्रकार संजय गिरि ने सपरिवार किया छठ पूजा का अनुष्ठान नागलोई, दिल्ली में सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर मांगी परिवार की मंगलकामना

 

दिल्ली, नागलोई।प्रख्यात कवि, पत्रकार एवं चित्रकार संजय कुमार गिरि ने इस वर्ष छठ महापर्व का तीन दिवसीय अनुष्ठान अपने परिवार सहित श्रद्धा एवं भक्ति भाव से सम्पन्न किया। उन्होंने नागलोई स्थित अपने दीदी और जीजा के निवास पर छठ माता की आराधना करते हुए सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की। पूर्वी भारत, विशेषकर बिहार और पूर्वांचल का प्रमुख पर्व छठ पूजा सूर्योपासना का प्रतीक है, जिसमें श्रद्धालु जल में खड़े होकर अस्ताचलगामी और उदयाचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर अपनी मनोकामनाएँ पूर्ण होने की प्रार्थना करते हैं।संजय गिरि ने बताया कि छठ पूजा आत्मसंयम, पवित्रता और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने का पर्व है। उन्होंने परिवार सहित इस पर्व को पूर्ण विधि-विधान से मनाया।

संजय गिरि एक लोकप्रिय शायर और प्रसिद्ध चित्रकार हैं। उन्होंने देश की अनेक जानी-मानी हस्तियों के चित्र बनाकर उन्हें भेंट किए हैं। उनकी कलाकृतियाँ और कविताएँ साहित्य जगत में सराही जाती हैं, और वे कवि एवं कलाकारों के बीच अपनी रचनात्मकता और सरल स्वभाव के कारण विशेष पहचान रखते हैं। इस अवसर पर क्षेत्रीय लोगों और मित्रों ने भी संजय गिरि को छठ पर्व की शुभकामनाएँ दीं और उनकी कलात्मक यात्रा की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!