अग्रवाल समाज द्वारा मालवीय नगर में दीपावली स्नेह मिलन, अन्नकूट महोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

जयपुर। अग्रवाल समाज मालवीय नगर के प्रांगण में रविवार को दीपावली स्नेह मिलन, अन्नकूट महोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत समाज के अध्यक्ष सुभाष मित्तल एवं सांस्कृतिक मंत्री सूर्य प्रकाश हिम्मतराम के द्वारा महाराजा अग्रसेन जी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं अन्नकूट प्रसादी का भोग लगाकर की गई। अन्नकूट महोत्सव के संयोजक एवं समाज के कोषाध्यक्ष जुगल किशोर अग्रवाल ने बताया कि अग्र बंधुओं को कुर्सी-टेबल पर बैठाकर अन्नकूट प्रसादी करवाई गई। समाजजनों ने भोजन एवं उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की भरपूर सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान समाज के मेधावी बच्चों को, जिन्होंने बोर्ड परीक्षा में 90% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए, उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाज के प्रचार-प्रसार मंत्री एवं संयोजक सुरेंद्र कुमार बिंदल, गिरिराज तुरकशवाला, केदारनाथ गोयल, ओम प्रकाश अग्रवाल सहित अनेक अग्र बंधु उपस्थित रहे। समारोह सौहार्द एवं उत्साह के वातावरण में सम्पन्न हुआ।




