विश्व सनातन संघ की बैठक में संगठन विस्तार , महामंडलेश्वर स्वामी श्री मुक्तेश्वरानंद बने धर्माचार्य प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रमुख उत्तर भारत की सौंपी गई अहम जिम्मेदारी

जयपुर। झोटवाड़ा विश्व सनातन संघ की एक विशेष बैठक लक्ष्य एसोसिएट, निवारू रोड, झोटवाड़ा (जयपुर) में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय सहलाकर जे.पी. शर्मा, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष संगीता शर्मा तथा राष्ट्रीय संरक्षक विष्णुदास नागा महाराज ने संयुक्त रूप से की। बैठक में धर्माचार्य, सांस्कृतिक एवं चिकित्सा प्रकोष्ठों के विस्तार को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव डॉ. राकेश वशिष्ठ, राष्ट्रीय सहलाकर जे.पी. शर्मा और राष्ट्रीय महामंत्री हनुमान स्वामी की अनुशंसा पर महामंडलेश्वर स्वामी श्री मुक्तेश्वरानंद महाराज को धर्माचार्य प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय प्रमुख नियुक्त किया गया। उन्हें उत्तर भारत की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसके साथ ही शिव शक्ति साधिका पूजा माता को राष्ट्रीय सचिव (धर्माचार्य प्रकोष्ठ), शीला सिंह को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय सचिव तथा सुश्री अनुष्का चौबे को चिकित्सा प्रकोष्ठ की बलिया (उत्तर प्रदेश) जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रभान शर्मा, कोषाध्यक्ष भीम कुमार कुशवाहा, महाराष्ट्र प्रभारी मयूर मिश्रा, उत्तराखंड प्रभारी वेणीराम उनियाल, राष्ट्रीय सचिव रतन महाराज (धर्म प्रचारक), महासचिव अंकित शर्मा, रूपेन्द्र शर्मा, शंभू दयाल शर्मा एवं अमरीश कुमार यादव सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
नियुक्ति उपरांत महामंडलेश्वर स्वामी श्री मुक्तेश्वरानंद महाराज व अन्य नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया और संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वे सनातन एकता संकल्प अभियान को देशभर में सफल बनाने के लिए तन-मन-धन से कार्य करेंगे। बैठक को संबोधित करते हुए संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रभान शर्मा ने कहा कि यह बैठक संगठन की मजबूती और सनातन धर्म की एकता एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण रही। उन्होंने घोषणा की कि शीघ्र ही सनातन एकता सुरक्षा अभियान को पूरे भारत में सशक्त रूप से प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक भारतीय को देश व धर्म की रक्षा हेतु शस्त्र धारण करने की शपथ दिलाई जाएगी। साथ ही, शासन-प्रशासन से समन्वय बनाकर देश में हो रही असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सहयोग लिया जाएगा, ताकि समाज में शांति और सद्भाव कायम रह सके।
बैठक के अंत में अध्यक्ष चन्द्रभान शर्मा ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया तथा संगठन की एकता, सांस्कृतिक, चिकित्सा और धर्माचार्य प्रकोष्ठ के सशक्तिकरण के साथ सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार का आह्वान किया।



