Uncategorized

हजारों महिलाओं की सहभागिता से होगा तुलसी नगर भ्रमण, पोस्टर जारी

 

जयपुर। विराज फाउंडेशन के तत्वावधान में 25 दिसंबर 2025, गुरुवार को सीताराम जी के मंदिर, गढ़ परिसर से आयोजित होने वाले द्वितीय तुलसी नगर भ्रमण कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन पूर्व विधायक रामलाल शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष भुवनेश तिवाड़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में हजारों महिलाएं अपने साथ तुलसी का पौधा लेकर नगर भ्रमण में भाग लेंगी। शाही लवाजमे के साथ तुलसी मैया की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी।
पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में डॉ. ओमप्रकाश शर्मा, बनवारीलाल शर्मा, सी एम सैनी, पं. अरुण कुमार शर्मा, पं. ईश्वरदास शर्मा, ओमप्रकाश रीडर, डॉ. बंशीधर शर्मा, एडवोकेट हेमेन्द्र शर्मा, राधेश्याम शर्मा, डॉ. पवन कुमार तिवाड़ी, नरेंद्र सोलंकी, नारायणलाल शर्मा, नरेंद्र शर्मा, मुकेश लालानी, समाजसेवी कैलाश तिवाड़ी, हजारीलाल शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन सैनी, राजस्थान पेंशन मंच अध्यक्ष राधेश्याम यादव, रामपाल कुमावत, रामनिवास शर्मा, मोहनलाल सैनी, भेरूलाल यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!