साहित्य संगम मंच की ऑनलाइन काव्य गोष्ठी में भक्ति रस की बही अविरल धारा
दुर्गा नवमी–राम नवमी पर सजी साहित्यिक संध्या, कवियों ने बांधा समां

गुरुग्राम 28 मार्च 2026। गुरुग्राम,साहित्य को समर्पित मंच “साहित्य संगम मंच” की मासिक ऑनलाइन काव्य गोष्ठी आज शाम चार बजे गुरुग्राम में संपन्न हुई जिसमें साहित्य की नामी गिरामी हस्तियों ने शिरकत की। लगभग डेढ़ घंटे तक चलने वाली इस काव्य गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में साहित्य जगत की जानी मानी जोड़ी आदरणीया “इंदु निगम जी और आदरणीय राजेंद्र राज निगम” की उपस्थिति ने गोष्ठी को चार चाँद लगा दिए।दुर्गा नवमी और राम नवमी के पावन अवसर पर सभी रचना कारों ने एक से बढ़ कर एक भजन प्रस्तुति दे कर मंच पर भक्ति की सरिता बहा दी।
कार्यक्रम की कुछ झलकियाँ-
सर्वप्रथम सौम्या दुआ जी ने सुमधुर कंठ स्वर में सरस्वती वंदना की और तदुपरान्त अपनी एक बहुत ही सुंदर भावपूर्ण रचना द्वारा मंच को सुशोभित किया।सुषमा मेहरोत्रा जी ने मधुर कंठ में खूबसूरत भजन गा कर समाँ बाँध दिया।सुनीता तिवारी जी ने अपनी रचना द्वारा रामजी के वन गमन का भावुक दृश्य प्रस्तुत करके आँखों नम कर दीं।आशा आस जी ने भी बहुत ही सुंदर भजन द्वारा माँ का वंदन किया।सीमा पुरबा सिम्मी जी ने भी बहुत ही उत्कृष्ट और मनमोहक प्रस्तुति दी। मुख्य अथिति राजेन्द्र राज निगम जी ने अदृश्य रूप में रामायण में अपनी उपस्थिति के प्रमाण दे कर एक बहुत ही सशक्त और अनोखी प्रस्तुति दी। शिखा खुराना जी ने राम जी के चरणों में अपनी शानदार घनाक्षरी के पुष्प अर्पण किए।अलका जी ने दोहों द्वारा राम जी का जन्म और पूरी अवधपुरी को उनके जन्म की बधाई गीत के रूप में दे कर मंच गुलज़ार कर दिया।मुख्य अतिथि इंदु राज निगम जी ने अपनी शानदार भजन प्रस्तुति द्वारा सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।पटल की संचालिका सुनील नारंग जी ने अपने बहुत ही उत्कृष्ट और सुमधुर दोहों का उपहार दे कर सभी को आमंत्रित किया और अंत में राम जी की स्तुति “श्री राम चंद्र कृपाल भज मन” काव्य आयोजन को समर्पित करते हुए इस सुंदर गोष्ठी की समाप्ति की।
मंच की संस्थापिका शिखा खुराना जी की अध्यक्षता और सुनील नारंग जी के कुशल संचालन ने सभी को शुरू से अंत तक बाँध कर रखा।




