Uncategorized

तुलसी नगर भ्रमण कार्यक्रम के पोस्टर का भव्य विमोचन, 25 दिसंबर को सीताराम मंदिर से निकलेगा तुलसी नगर भ्रमण

 

जयपुर। विराज फाउंडेशन के तत्वावधान में आगामी 25 दिसंबर 2025 को गढ़ परिसर स्थित सीताराम जी के मंदिर से आयोजित होने वाले तुलसी नगर भ्रमण कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया। पोस्टर का विमोचन श्री मेहरदास ट्रस्ट के अध्यक्ष लोकचंद हरीरामानी के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लाल आर. साधवानी (न्यूयॉर्क, यू.एस.ए.) होंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी नगेन्द्र वशिष्ठ ने तुलसी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तुलसी का हमारे जीवन में विशेष स्थान है। यह न केवल आयुर्वेदिक दृष्टि से उपयोगी है, बल्कि आध्यात्मिक रूप से भी अत्यंत पावन एवं लाभकारी मानी जाती है।पोस्टर विमोचन समारोह में प्रदेशाध्यक्ष भुवनेश तिवाड़ी, समाजसेवी गोपाल शर्मा, काशीनाथ दीक्षित, हरिशंकर गौड, शशिकांत शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं और अधिक से अधिक नागरिकों से सहभागिता की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!