Uncategorized

आज़ाद महोत्सव 2026 में तीन साहित्यिक सम्मानों हेतु प्रविष्टियाँ आमंत्रित

 

दौसा : आज़ाद कलम ट्रस्ट (रजि.) द्वारा आयोजित आज़ाद महोत्सव 2026 के अवसर पर तीन अलग–अलग साहित्यिक विधाओं में दिए जाने वाले सम्मानों हेतु प्रविष्टियाँ आमंत्रित की गई हैं। इनमें आज़ाद साहित्य रत्न सम्मान (समग्र साहित्य), श्री चरत सिंह यादव स्मृति साहित्य गौरव सम्मान (गद्य साहित्य) तथा श्री देवेंद्र यादव स्मृति काव्य कला सम्मान (काव्य विधा) शामिल हैं।

संस्था के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार धर्मी ने बताया कि इच्छुक रचनाकार 15 जनवरी 2026 तक प्रविष्टियाँ भेज सकते हैं। चयनित रचनाकारों को 01 फ़रवरी 2026 को महवा (दौसा) में आयोजित आज़ाद महोत्सव के दौरान सम्मानित किया जाएगा।

Oplus_131072

उन्होंने बताया कि आज़ाद साहित्य रत्न सम्मान हेतु संबंधित विधा में कम से कम तीन प्रकाशित पुस्तकें, जबकि अन्य दोनों सम्मानों हेतु कम से कम दो प्रकाशित पुस्तकें होना आवश्यक है। सभी पुस्तकें हिंदी भाषा में प्रकाशित हों तथा प्रत्येक पुस्तक की एक प्रति, रचनाकार का परिचय एवं छायाचित्र भेजना अनिवार्य होगा। चयन निर्णायक मंडल द्वारा किया जाएगा। सम्मान स्वरूप आज़ाद साहित्य रत्न सम्मान के अंतर्गत 3100 रुपये नकद, जबकि शेष दोनों सम्मानों के अंतर्गत 2100 रुपये नकद, साथ में सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह, शॉल एवं श्रीफल प्रदान किए जाएंगे। प्रविष्टियाँ भेजने का पता : राजेन्द्र यादव आज़ाद, 2/150 हाउसिंग बोर्ड, गुनेश्वर रोड, दौसा (राजस्थान)। अधिक जानकारी हेतु संपर्क : 82786 97171

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!