77वें गणतंत्र दिवस पर वीर शहीद मंगेश सिंह पार्क में हुआ ध्वजारोहण

जयपुर।देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर वीर शहीद मंगेश सिंह पार्क में ध्वजारोहण कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में शहीद मंगेश सिंह पार्क समिति के सदस्य अजीत कुमार शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर अमर शहीद मंगेश सिंह के सुपुत्र महेंद्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।ध्वजारोहण समारोह में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता निभाई, जिनमें अजय पाल सिंह, लालाराम यादव, भंवर सिंह, किशोर सिंह, चतर सिंह, प्रेम सिंह, विजेंद्र सिंह, राम सिंह एवं मानसिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे।
ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित सभी लोगों को मिठाई वितरित कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दी गईं। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति का माहौल बना रहा और शहीदों के बलिदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।




